Skip to main content

छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना शुरू हुई, 5 से 6 वर्ष के बच्चे को मिलेगा दाखिला

 छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर “जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी” की थीम के साथ Chhattisgarh Balwadi Yojana का आरंभ किया है। अब राज्य में इस योजना के तहत 5 से 6 साल तक के बच्चों के लिए बालवाड़ी संचालित की जाएंगी।

 सभी बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अलावा संबंद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक को भी तैनात किया जाएगा। इस सहायक शिक्षक को हर महीने ₹500 अतिरिक्त वेतन  दिया जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी सहायिका और शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

 CG Balwadi Scheme बच्चों के सिखने और समझने के लिए एक रोचक एवं खुशहाल वातावरण बनाएगी। ताकि बच्चों के दिमाग का खेल खेल में विकास किया जा सके। क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्य के दिमाग का 85% विकास बाल्यावस्था में ही हो जाता है।

Chhattisgarh Balwadi Yojana


Chhattisgarh Balwadi Yojana Highlights

का नामछत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा
संबंधित विभागस्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़
लाभार्थीराज्य के 5 से 6 साल तक के बच्चे
उद्देश्यखेल खेल में बच्चों को सिखने एवं समझने की क्षमता में विकास करना
शुरू करने की तारीख5 सितंबर सन् 2022
साल2022
राज्यछत्तीसगढ़
योजना की श्रेणीराज्य स्तरीय योजना

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 5173 बालवाड़ियो के माध्यम से 68054 बच्चे होंगे लाभान्वित

Balwadi Yojana के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए बालवाड़िया संचालित की जाएंगी। जिनके माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 68054 बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। सरकार द्वारा सभी बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खेल सामग्री और रंग रोगन के लिए 1 लाख रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई है। 

बालवाड़ी के संचालन के लिए बच्चों की सामग्री “बाल वाटिका” तैयार की जा चुकी है। बालवाड़ी का संचालन स्कूल परिसर में भोजन अवकाश के 2 घंटे पहले किया जाएगा। स्कूल विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा फिलहाल राज्य की 5173 आंगनबाड़ियों को बालवाड़ियो में बदला गया है जिनके माध्यम से राज्य के 5-6 साल के 3 लाख 23 हजार 624 विद्यार्थियों में से 68 हजार 54 विद्यार्थियों को इसी सत्र 2022-23 में लाभ दिया जाएगा।

बालवाड़ी योजना छत्तीसगढ़ का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के 5-6 साल के बच्चों के सीखने एवं समझने की क्षमता का खेल-खेल में विकास करना है।

 इसके अलावा उन्हें स्कूल जाने के लिए पूरी तरह से तैयार करना है ताकि वह जब पहली कक्षा में स्कूल जाए तो वह उसके लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हो। प्रदेश सरकार द्वारा बालवाड़ी योजना छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रदेश भर में बालवाड़िया संचालित होंगी। बालवाड़ी में पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं साहयिका को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। 

ताकि वह बच्चों को खेल-खेल में अक्षरो एवं संख्या का ज्ञान करवा सके। छत्तीसगढ़ सरकार का CG Balwadi Yojana शुरू करने का निर्णय राज्य के बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि इसके माध्यम से उनका मानसिक, समाजिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास खेल खेल में हो सकेगा।

Chhattisgarh Balwadi Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बालवाड़ी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का शुभारंभ ‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ थीम के साथ किया गया है।
  • राज्य के 5 से 6 साल तक के बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • Chhattisgarh Balwadi Yojana के माध्यम से राज्य में बालवाड़ी संचालित की जाएगी। जिनमें खेल-खेल बच्चों के सिखने एवं समझने की क्षमता में विकास किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा प्रारंभ में ही 5173 बालवाड़ी शुरु की गई है। जिन्हें फिलहाल स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ियों को बदलकर  बालवाड़ी किया गया है।
  • बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अलावा संबंद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक को भी तैनात किया जाएगा। इस सहायक शिक्षक को हर महीने ₹500 अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।
  • इसके अलावा बालवाड़ी में बच्चों को खेल-खेल में रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी सहायिका और शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
  • सरकार द्वारा सभी बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, खेल सामग्री और रंग रोगन के लिए ₹100000 की स्वीकृति भी दी जा चुकी है।
  • शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इस योजना के माध्यम 68 हजार 54 बच्चे लाभान्वित होंगे।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्य के दिमाग का 85% विकास बचपन में ही हो जाता है इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को ओर अधिक मजबूत कर दिया गया है। जो बच्चों की शिक्षा की बेहतर तरीके से नींव रखेगी।
  • यह योजना बच्च का खेल-खेल में मानसिक, सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास कराने के लिए तैयार की गई है।
  • बालवाड़ी योजना के माध्यम से 5 से 6 साल के बच्चे खुशहाल वातावरण में बेहतर तरीके से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा को प्राप्त कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भू नक्शा छत्तीसगढ़ 2022 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड @ bhunaksha.cg.nic.in

  भू नक्शा छत्तीसगढ़ 2022   कैसे देखें |   Bhu Naksha CG   Online Check @   bhunaksha.cg.nic.in   |   Chhattisgarh Bhu Naksha   Download District Wise अब छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक अपने खेत, प्लॉट या भूमि के नक्शा को घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर या मोबाइल पर ऑनलाइन देख सकता है। क्योंकि राजस्व विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा अपने राज्य की भूमि मालिकों को भू नक्शा छत्तीसगढ़ देखने और डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। यह सुविधा bhunaksha.cg.nic.in पोर्टल के माध्यम से दी जा रही है।  लेकिन अभी भी कुछ ऐसे छत्तीसगढ़ के नागरिक हैं जो इस ऑनलाइन सुविधा से अवगत नहीं है कि वह किस प्रकार अपने प्लॉट, खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं तो आज हम उन सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से  CG Bhu Naksha  देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत ही आसान तरीके में बताने जा रहे हैं। तो आइए और जानते हैं कि किस प्रकार CG भूमि मालिक अपनी भूमि के नक्शे को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  साथ ही भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने के लिए उन्ह...

Uttarakhand Apuni Sarkar Portal 2022-2023 : ऑनलाइन आवेदन, Apuni Sarkar Login व स्टेटस

Uttarakhand Apuni Sarkar Portal   Online Registration, लॉगिन प्रक्रिया क्या है व   उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  पर स्टेटस देखे जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा सभी प्रकार की सेवाएं online उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे कि देश भर के नागरिकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा  उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  launch किया गया है।  इस portal के माध्यम से e-district की सभी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस लेख में आपको  Uttarakhand Apuni Sarkar Login portal  का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे।  इसके अलावा आपको login एवं status check करने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल 2022 का लाभ प्राप्त करें। Uttarakhand Apuni Sarkar Portal  2022 उत्तराखंड सरकार द्वारा  उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  launch किया गया है। इस portal के माध्यम से स...

किसान मित्र योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, Haryana Kisan Mitra Yojana रजिस्ट्रेशन

  Haryana Kisan Mitra Yojana   ऑनलाइन आवेदन और   किसान मित्र योजना  लॉगिन प्रक्रिया, लाभ, दिशानिर्देश व एप्लीकेशन स्टेटस देखे किसान मित्र योजना  को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा आसान तरीके से पहुँचाया जायेगा।  Haryana Kisan Mitra Yojana 2022   का लाभ  दो एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को पहुंचाया जायेगा। इस योजना के तहत राज्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,आवेदन आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। Haryana Kisan Mitra Yojana   2022 राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको  Haryana Kisan Mitra Yojana 2022   के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जैसे की आप सभ...