Skip to main content

PM SHRI Yojana: पीएम श्री योजना की हुई शुरुआत, अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

 PM SHRI Yojana- पीएम श्री योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पीएम श्री योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से पूरे भारत में 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। 

PM SHRI Yojana


इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास,खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अपने ट्वीट में बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है मुझे यकीन है कि पीएम श्री स्कूल NEP की भावना से पूरे भारत के लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे। 

PM SHRI Yojana के माध्यम से पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा। कुछ जानकारी के मुताबिक देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी और इस योजना के साथ देश के प्रत्येक जिलों के एक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा।

PM SHRI Scheme Key Features

योजना का नामपीएम श्री योजना
घोषित की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
घोषित दिनांक5 सितंबर 2022 टीचर्स डे पर
उद्देश्यभारत के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना
कितने स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे14,500 स्कूल
साल2022
योजना का प्रकारकेंद्र सरकारी योजना

पीएम श्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों का होगा अपग्रेडेशन

इस योजना के माध्यम से भारत के लगभग 14500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन होगा। इन पुराने स्कूलों को अपग्रेड करते समय आधुनिक सुंदर ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, खेल सहित अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह सभी स्कूल केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे जो देश के सभी राज्यों में स्थापित होंगे।

 PM SHRI Yojana के तहत 14500 स्कूलों को अपग्रेड करने में आने वाले खर्च को केंद्र सरकार वहन करेगी और राज्य सरकार को इस योजना पर अमल करने एवं निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूल के माध्यम से सामान्य लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। जिससे उनका भविष्य निखरेगा और वह भी शिक्षित होकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।

PM SHRI School में क्या-क्या खास होगा

  • PM SHRI Yojana के तहत अपडेट किए गए पीएम श्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा होगा।
  • पीएमश्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सभी घटकों की झलक होगी।
  • यह स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे।
  • इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
  • इसके अलावा इनमें अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी। जिससे विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रैक्टिस से भी सीख सकें।
  • प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जाएगा। जिससे उनके शारीरिक विकास हो सके।
  • यह योजना पीएम श्री स्कूलोंको आधुनिक जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करेगी। जिससे बच्चों की आधुनिक जरूरतें पूरी होंगी और वह एक अच्छे माहौल में शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगे।

PM SHRI Yojana का उद्देश्य

पीएम श्री योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के 14,500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन करना है। ताकि इन स्कूलों को नया स्वरूप देकर बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके। पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड किए गए पीएम श्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी‌ और यह अनुकरणीय स्कूलों की तरह काम करेंगे। 

इसके अलावा अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे।  पीएमओ ने कहा है “इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास होगा बल्कि 21वी सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना भी है।

PM SHRI Yojana के माध्यम से अब गरीब बच्चे भी स्मार्ट स्कूलों से जुड़ें सकेंगे जिससे भारत के शिक्षा क्षेत्र को एक अलग पहचान मिलेगी।


Comments

Popular posts from this blog

भू नक्शा छत्तीसगढ़ 2022 ऑनलाइन चेक एवं डाउनलोड @ bhunaksha.cg.nic.in

  भू नक्शा छत्तीसगढ़ 2022   कैसे देखें |   Bhu Naksha CG   Online Check @   bhunaksha.cg.nic.in   |   Chhattisgarh Bhu Naksha   Download District Wise अब छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक अपने खेत, प्लॉट या भूमि के नक्शा को घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर या मोबाइल पर ऑनलाइन देख सकता है। क्योंकि राजस्व विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा अपने राज्य की भूमि मालिकों को भू नक्शा छत्तीसगढ़ देखने और डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। यह सुविधा bhunaksha.cg.nic.in पोर्टल के माध्यम से दी जा रही है।  लेकिन अभी भी कुछ ऐसे छत्तीसगढ़ के नागरिक हैं जो इस ऑनलाइन सुविधा से अवगत नहीं है कि वह किस प्रकार अपने प्लॉट, खेत या जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं तो आज हम उन सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से  CG Bhu Naksha  देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत ही आसान तरीके में बताने जा रहे हैं। तो आइए और जानते हैं कि किस प्रकार CG भूमि मालिक अपनी भूमि के नक्शे को ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  साथ ही भू नक्शा देखने और डाउनलोड करने के लिए उन्ह...

Uttarakhand Apuni Sarkar Portal 2022-2023 : ऑनलाइन आवेदन, Apuni Sarkar Login व स्टेटस

Uttarakhand Apuni Sarkar Portal   Online Registration, लॉगिन प्रक्रिया क्या है व   उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  पर स्टेटस देखे जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं सरकार द्वारा सभी प्रकार की सेवाएं online उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे कि देश भर के नागरिकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा  उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  launch किया गया है।  इस portal के माध्यम से e-district की सभी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस लेख में आपको  Uttarakhand Apuni Sarkar Login portal  का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर इस पोर्टल ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे।  इसके अलावा आपको login एवं status check करने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल 2022 का लाभ प्राप्त करें। Uttarakhand Apuni Sarkar Portal  2022 उत्तराखंड सरकार द्वारा  उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल  launch किया गया है। इस portal के माध्यम से स...

किसान मित्र योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, Haryana Kisan Mitra Yojana रजिस्ट्रेशन

  Haryana Kisan Mitra Yojana   ऑनलाइन आवेदन और   किसान मित्र योजना  लॉगिन प्रक्रिया, लाभ, दिशानिर्देश व एप्लीकेशन स्टेटस देखे किसान मित्र योजना  को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा आसान तरीके से पहुँचाया जायेगा।  Haryana Kisan Mitra Yojana 2022   का लाभ  दो एकड़ या इससे कम भूमि वाले किसानों को पहुंचाया जायेगा। इस योजना के तहत राज्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन, डेरी, बागवानी व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े किसानों को लाभ मिलेगा | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,आवेदन आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। Haryana Kisan Mitra Yojana   2022 राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आपको  Haryana Kisan Mitra Yojana 2022   के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जैसे की आप सभ...